हिंदी दिवस पर एक पोस्ट, पूरी हिंदी में: मैंने कोडिंग हिंदी में सीखी, और इसमें कोई शर्म नहीं
अंग्रेज़ी ज़रूरी है, पर समझ पहले आती है
Contents
आज हिंदी दिवस है, तो सोचा एक पोस्ट पूरा हिंदी में लिखूँ। टाइप करने में तीन गुना टाइम लग रहा है, ये भी मान लेता हूँ 😂
2011 में जब मैं कॉलेज के दूसरे साल में था, मेरी अंग्रेज़ी बहुत कमज़ोर थी। हिंदी मीडियम स्कूल, छोटा शहर। क्लास में सर "polymorphism" बोलते थे और मैं बस सिर हिलाता था। समझ कुछ नहीं आता था, और पूछने में शर्म आती थी।
फिर एक दोस्त ने यूट्यूब पर एक हिंदी वीडियो दिखाया जिसमें कोई भैया पॉइंटर्स समझा रहे थे। पहली बार लगा कि ये चीज़ मुश्किल नहीं है, बस बीच में भाषा की दीवार थी।
मैं जूनियर्स से क्या कहता हूँ
- कॉन्सेप्ट अपनी भाषा में सीखो। लूप, रिकर्शन, डेटाबेस इंडेक्स, जो भी हो। समझ भाषा से बड़ी चीज़ है।
- पर डॉक्यूमेंटेशन अंग्रेज़ी में पढ़ने की आदत डालो। एरर मैसेज, Stack Overflow, ऑफ़िशियल डॉक्स, सब अंग्रेज़ी में हैं। रोज़ 20 मिनट, बस।
- इंटरव्यू में अंग्रेज़ी परफ़ेक्ट होना ज़रूरी नहीं। साफ़ बोलना ज़रूरी है। मैंने टूटी-फूटी अंग्रेज़ी में पहला इंटरव्यू क्लियर किया था, क्योंकि मुझे अपना कोड पता था।
- किसी का मज़ाक मत उड़ाओ। जो "sir I am having one doubt" लिखता है, वो भी उतना ही इंजीनियर है।
ये वीडियो मैं हर उस बच्चे को भेजता हूँ जो पूछता है "भैया शुरुआत कहाँ से करूँ"। आसान हिंदी में है, और कुछ बेचता नहीं:
और हाँ, desi_devs में हिंदी, तमिल, बांग्ला, मराठी, जिसमें आराम हो उसमें लिखो। बस दूसरों के लिए एक लाइन अंग्रेज़ी में डाल दो, ताकि सब समझ पाएँ।
कोई सवाल हो तो कमेंट करो 🙏
(English line for friends: on Hindi Diwas, a reminder that I learned to code from Hindi YouTube videos. Understanding comes before language. Learn concepts in whatever language works for you, and read the docs in English.)
Written by
Rohit Verma
Senior backend dev, Noida. 9 saal se Java aur Node. Desi Devs chalata hoon. Juniors ka bada bhai, DMs open hain, bas "sir" mat bolna 🙏
Get the best of #desi_devs weekly
One email each Monday with the most useful posts. No spam; unsubscribe in one click.
Comments
Sign in to join the conversation.
Sign in to comment